मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” उत्सव बुधवार को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में झलकेगा मध्यप्रदेश का आतिथ्य सत्कार प्रदेश की स्थानीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी आमजन के लिए
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार व आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने के उद्देश्य से 18 जून को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्कृति, विरासतों, तीज–त्यौहारों, पर्वों, खान–पान आदि का आनंद ग्रामीण क्षेत्रों में करीब से देखने को मिलता है। पर्यटक शांति की तलाश में मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पहुंच रहे हैं। ग्रामीण रंग, पर्यटन संग उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हितधारकों और सहयोगियों को प्रोत्साहित करना है। उत्सव के दौरान 3 होमस्टे के मालिकों के अनुकरणीय प्रयासों को इस उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन विकास के लिए योगदान देने वाले पर्यटन ग्रामों के 2 सरपंचों और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, गतिविधियों और कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन करने के लिए 10 जिला कलेक्टर्स का भी सम्मान इस उत्सव के दौरान किया जाएगा। साथ ही, 60 पर्यटन गांवों के होमस्टे मालिकों को किट का वितरण किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत प्रदेश के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन वेबसाइट की ई-लॉन्चिंग इस अवसर पर की जाएगी। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, आजीविका के अवसर सृजित करने, महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने तथा होमस्टे क्लस्टर और पर्यटक ग्रामों में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (पतंजलि) के बीच वेलनेस टूरिज्म व ग्रामीण कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया जाएगा। इसी प्रकार 61 पर्यटक गांवों में ऊर्जा दक्ष एलईडी या सौर चलित स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना के लिए एमपीटीबी और सिग्निफाई इनोवेशंस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू होगा। इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी एवं संस्थाओं द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट के उत्कृष्ट उत्पादों जैसे क्लेआर्ट, माड़ना,चितोरा बैंम्बू, खराद शिल्प, हैंडब्लॉक, गोंड आर्ट व पेंटिंग, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। एक दिवसीय यह प्रदर्शनी आमजन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट जिलों के कलेक्टर्स, पर्यटन क्षेत्र के हितधारक, परियोजना सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच, होम स्टे संचालक एवं महिलाएं उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहित करने और पर्यटन के माध्यम से स्वरोजगार व आर्थिक उन्नति के द्वार खोलने के उद्देश्य से 18 जून को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में “ग्रामीण रंग, पर्यटन संग” राज्य स्तरीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे।
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्य प्रदेश की संस्कृति, विरासतों, तीज–त्यौहारों, पर्वों, खान–पान आदि का आनंद ग्रामीण क्षेत्रों में करीब से देखने को मिलता है। पर्यटक शांति की तलाश में मध्य प्रदेश के प्राकृतिक सौंदर्य के बीच पहुंच रहे हैं। ग्रामीण रंग, पर्यटन संग उत्सव का उद्देश्य ग्रामीण पर्यटन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हितधारकों और सहयोगियों को प्रोत्साहित करना है। उत्सव के दौरान 3 होमस्टे के मालिकों के अनुकरणीय प्रयासों को इस उत्सव में सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन विकास के लिए योगदान देने वाले पर्यटन ग्रामों के 2 सरपंचों और पर्यटन क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, गतिविधियों और कार्यक्रम का जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन करने के लिए 10 जिला कलेक्टर्स का भी सम्मान इस उत्सव के दौरान किया जाएगा। साथ ही, 60 पर्यटन गांवों के होमस्टे मालिकों को किट का वितरण किया जाएगा। पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत प्रदेश के रिस्पॉन्सिबल टूरिज्म मिशन वेबसाइट की ई-लॉन्चिंग इस अवसर पर की जाएगी। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने, आजीविका के अवसर सृजित करने, महिलाओं और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने तथा होमस्टे क्लस्टर और पर्यटक ग्रामों में पर्यटन अधोसंरचना में सुधार के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) और दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट (पतंजलि) के बीच वेलनेस टूरिज्म व ग्रामीण कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया जाएगा। इसी प्रकार 61 पर्यटक गांवों में ऊर्जा दक्ष एलईडी या सौर चलित स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना के लिए एमपीटीबी और सिग्निफाई इनोवेशंस इंडिया लिमिटेड के बीच एमओयू होगा।
इस उत्सव में प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रतिभागी एवं संस्थाओं द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट के उत्कृष्ट उत्पादों जैसे क्लेआर्ट, माड़ना,चितोरा बैंम्बू, खराद शिल्प, हैंडब्लॉक, गोंड आर्ट व पेंटिंग, हैंडलूम व हैंडीक्राफ्ट, टेक्सटाइल आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। एक दिवसीय यह प्रदर्शनी आमजन के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुली रहेगी। इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट जिलों के कलेक्टर्स, पर्यटन क्षेत्र के हितधारक, परियोजना सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच, होम स्टे संचालक एवं महिलाएं उपस्थित रहेंगे।
