भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमर क्रांतिकारी, मदनलाल ढींगरा की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जीवन अर्पित करने वाले, मदनलाल ढींगरा का समर्पण हम सभी को कर्तव्य, साहस और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है।