कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन एवं आंशिक निरस्तीकरण रहेगा
भोपाल :
उत्तर मध्य रेलवे के अगासोद एवं पश्चिम मध्य रेलवे के बीना के बीच तीसरी रेल लाइन की कनेक्टिविटी के लिए बीना स्टेशन पर प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के चलते पूर्व में जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन किया गया है। संशोधित परिचालन व्यवस्था के अनुसार कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन तथा आंशिक निरस्तीकरण किया जाएगा।
इन ट्रेनों के मार्ग में संशोधन
1. गाड़ी संख्या 14814 भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस
दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 15 फेरे अपने निर्धारित मार्ग की बजाय संशोधित मार्ग से संचालित होगी। इस अवधि में ट्रेन का संशोधित मार्ग भोपाल–संत हिरदारामनगर–मक्सी–रूठियाई–कोटा रहेगा। पूर्व में अधिसूचित मार्ग में आंशिक संशोधन किया गया है।
2. गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर–भोपाल एक्सप्रेस
दिनांक 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 15 फेरे अपने निर्धारित मार्ग की बजाय संशोधित मार्ग से संचालित होगी। इस अवधि में ट्रेन का संशोधित मार्ग कोटा–रूठियाई–मक्सी–संत हिरदाराम नगर–भोपाल रहेगा।
शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन
1. गाड़ी संख्या 51886 दमोह–बीना पैसेंजर दिनांक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना मालखेडी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी एवं बीना मालखेडी स्टेशन 11.45 बजे पहुँचेगी। (कुल 26 ट्रिप)
2. गाड़ी संख्या 51883 बीना–ग्वालियर पैसेंजर पैसेंजर दिनांक 20 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक बीना मालखेडी स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बीना स्टेशन को फ्लाईओवर के माध्यम से बायपास करते हुए संचालित की जाएगी बीना मालखेडी स्टेशन से 11.45 बजे प्रस्थान करेगी । (कुल 26 ट्रिप)
3. गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई–बीना मेमू दिनांक 18 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक महादेवखेड़ी स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा महादेवखेड़ी–बीना के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। इस अवधि में गाड़ी संख्या 61612 रूठियाई–बीना मेमू को रूठियाई से 90 मिनट रीशैड्यूल रहेगी। (कुल 12 ट्रिप)
4. संख्या 61625 बीना–रूठियाई मेमू दिनांक 18 सितंबर से 29 सितंबर 2026 तक महादेवखेड़ी से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा बीना–महादेवखेड़ी के मध्य आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (कुल 12 ट्रिप)
5. गाड़ी संख्या 11271 इटारसी–भोपाल एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक दमोह स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा दमोह–भोपाल के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (कुल 07 ट्रिप)
6. गाड़ी संख्या 11272 भोपाल–इटारसी एक्सप्रेस दिनांक 09 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक दमोह से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा भोपाल–दमोह के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। (कुल 07 ट्रिप)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन के संचालन की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा की योजना बनाएं।
