मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्र कवि रामधारी दिनकर की जयंती पर किया नमन
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय चेतना के ओजस्वी स्वर, राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि पद्यभूषण से सम्मानित दिनकर जी की ‘रश्मिरथी’, ‘ कुरुक्षेत्र’ और ‘उर्वशी’ जैसी कालजयी कृतियों के माध्यम से उन्होंने साहित्य में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान, शौर्य और मानवीय संवेदनाओं को सशक्त स्वर दिया। दिनकर जी की रचनाएं आज भी समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के लिए हम सभी को प्रेरित करती हैं।
