मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान वामन के प्राकट्य दिवस पर दीं शुभकामनाएं
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान विष्णु जी के पांचवें अवतार भगवान वामन के प्राकट्य दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि भक्ति-धर्म और दानशीलता के स्वरूप भगवान वामन जी की कृपा से हम सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और यश की वृद्धि हो, यही मंगलकामना है।
