मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत रत्न, डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महान संगीतकार और भारत रत्न, डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि डॉ. हजारिका ने सुरों और गीतों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और समरसता को स्वर दिया। उनके गीत-संगीत सदैव प्रशंसकों के हृदय को आनंदित करते रहेंगे।
